राजनीतिहरिद्वार

कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर हाजरा बानो की दावेदारी मजबूत..

अकरम प्रधान ने कांग्रेस टिकट के लिए विधायक फुरकान अहमद की मौजूदगी में सौंपा आवेदन..

पंच👊नामा
पिरान कलियर: आगामी नगर निकाय चुनावों में पिरान कलियर नगर पंचायत सीट अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी तेज हो गई है। इस क्रम में अकरम प्रधान ने कांग्रेस पार्टी से अपनी पत्नी हाजरा बानो के टिकट के लिए आवेदन किया है। हाजरा बानो इससे पहले दो बार मुक़र्रबपुर ग्राम प्रधान रह चुकी हैं और अपने सराहनीय कार्यकाल के लिए जानी जाती हैं।
—————————————-
नगर पंचायत कलियर: दूसरी बार चुनाव, महिला सीट घोषित…..2015 में चार गांवों को मिलाकर बने कलियर नगर पंचायत में यह दूसरा चुनाव है। इस बार सीट को आरक्षण के तहत महिलाओं के लिए सुरक्षित किया गया है, यानी इस पर केवल महिलाएं ही चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसे में हाजरा बानो का नाम एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ रहा है।
—————————————-
दो बार ग्राम प्रधान और मजबूत प्रशासनिक अनुभव…..अकरम प्रधान ने बताया कि उनकी पत्नी हाजरा बानो ने 1995 में पहली बार मुक़र्रबपुर ग्राम प्रधान का चुनाव जीता और 2000 में दोबारा इस पद पर चुनी गईं। अपने कार्यकाल में उन्होंने ग्राम सभा में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुलभ कराने में अहम भूमिका निभाई। उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी की वजह से जनता के बीच उनका सम्मान आज भी बरकरार है।
—————————————-
पार्टी नेताओं से मुलाकात, जनता का अपार समर्थन….अकरम प्रधान ने अपनी पत्नी के टिकट के लिए कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रभारी को कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद की मौजूदगी में आवेदन सौंपा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर पार्टी उन पर विश्वास जताती है, तो वह यह सीट कांग्रेस के खाते में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
—————————————-
समर्पित नेतृत्व और जनता की सेवा का वादा…..अकरम प्रधान ने कहा, “हाजरा बानो ने अपने ग्राम प्रधान कार्यकाल के दौरान जो विकास कार्य किए, वे आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। उनके अनुभव और जनता के समर्थन से उन्हें एक बार फिर जनता की सेवा का मौका मिलेगा।”
—————————————-
कलियर की जनता में उत्साह…..पिछले ग्राम प्रधान कार्यकाल में हाजरा बानो द्वारा किए गए विकास कार्यों का प्रभाव अभी भी जनता के बीच है। इस बार नगर पंचायत चुनाव में उनके मैदान में उतरने से क्षेत्र के मतदाताओं में एक नई उम्मीद जगी है। पिरान कलियर नगर पंचायत में यह दूसरा मौका है जब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। महिला आरक्षित सीट पर सभी पार्टियों की नजर है, लेकिन हाजरा बानो का नाम दावेदारी में ऊपर माना जा रहा है। अब देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी हाजरा बानो पर विश्वास जताती है या नहीं, लेकिन जनता की उम्मीदें और उनका समर्थन अकरम प्रधान और हाजरा बानो के पक्ष में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!