हरिद्वार पहुंचे डाक कावड़ के लाखों वाहन, आधी रात खुद सड़क पर उतरे पुलिस कप्तान..
डाक कांवड़ की भीड़ बढ़ने पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने अधीनस्थों संग खुद संभाली कमान, हाईवे पर दुरुस्त कराई यातायात व्यवस्था..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: श्रावण मास की डाक कांवड़ यात्रा में रविवार रात हरकी पैड़ी और अन्य घाटों से लौटते श्रद्धालुओं की संख्या अचानक तेज़ी से बढ़ गई। संभावित अव्यवस्था की आशंका को भांपते हुए पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल रात करीब डेढ़ बजे खुद हाईवे पर उतर आए और स्थिति पर कड़ा नियंत्रण स्थापित किया।
एसएसपी डोबाल ने खुद सड़कों पर जाकर ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यवस्था संभाली। उन्होंने जगह-जगह बैरिकेडिंग की स्थिति जांची, फील्ड स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए और पूरी रात हालात पर नज़र बनाए रखी।
अधीनस्थों का बढ़ाया हौसला…..
एसएसपी डोबाल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और जवानों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि, “यह भीड़ हमारी सेवा भावना की परीक्षा है, जिसे हमें अनुशासन और तत्परता से सफल बनाना है।” कप्तान के फील्ड में आने से जवानों में अतिरिक्त ऊर्जा और उत्साह देखा गया।
—————————————
श्रद्धालुओं की राय— “हर मोड़ पर दिखी पुलिस की मौजूदगी”….श्रद्धालुओं ने कहा कि इस बार हरिद्वार में भीड़ ज़्यादा है, लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण यात्रा सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है। आधी रात कप्तान का सड़क पर उतरना प्रशासन की सजगता को दर्शाता है।