अपराधहरिद्वार

“शराब के पैसों पर टूटी दोस्ती, मौत में बदल गया झगड़ा.! राजमिस्त्री हत्या का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा, साथी मजदूर गिरफ्तार..

शहर कोतवाली की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 24 घन्टे में की कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: शांतिकुंज के पास निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूछताछ में सामने आए की इनाम में मिले 500 रुपये के बंटवारे को लेकर मजदूर और राजमिस्त्री के बीच विवाद हुआ था और मजदूर ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हत्याकांड के त्वरित खुलासे पर एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस टीम को शाबाशी दी।पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर को उत्तरी हरिद्वार के शांतिकुंज के पास एक भवन में शाहजहांपुर निवासी राजमिस्त्री राम निवास का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने राजमिस्त्री के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया।एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की गई। शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों को सक्रिय किया।पुलिस ने हत्यारोपित सतेंद्र (61) निवासी मेरठ, हाल हरिहर चौक सप्तऋषि, को चित्रकूट घाट के पास से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सतेंद्र ने बताया कि दोनों साथ काम करते थे और रोज शराब पीते थे। घटना वाले दिन ठेकेदार से मिले 500 रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। राम निवास ने गाली-गलौज व हाथापाई की तो सतेंद्र ने गला दबा दिया, जिससे मौत हो गई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।मुकदमा विवरण….
मुकदमा अपराध संख्या: 737/25
धारा: 103(1) बीएनएस
अभियुक्त: सतेंद्र पुत्र सोहनवीर, उम्र 61 वर्ष
पुलिस टीम……
रितेश शाह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर
व.उ.नि. नंदकिशोर ग्वाड़ी
उ.नि. अंशुल अग्रवाल
हे.कां. गुलशन नेगी
कां. सुशील कोठियाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!