हरिद्वार

“एसपी सिटी ने किया ज्वालापुर कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को दी शाबाशी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बुधवार को ज्वालापुर कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्पडेस्क, भोजनालय, हवालात और अभिलेख कक्ष की विस्तार से जांच की।निरीक्षण से पहले एएसपी ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी ने कोतवाली में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। निरीक्षण के समय प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार सहित समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।एसपी सिटी ने अभिलेखों के रखरखाव, थाने की साफ-सफाई और मालखाने में रखे जब्त माल की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्पडेस्क की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।भोजनालय में जाकर उन्होंने पुलिसकर्मियों के भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था देखी। ड्यूटी प्वाइंटों, हाजिरी रजिस्टर और गश्त व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि थाने की स्वच्छता, अनुशासन और जनता से व्यवहार पुलिस की वास्तविक पहचान है।निरीक्षण के बाद एसपी सिटी ने सभी पुलिसकर्मियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर पुलिसिंग से ही थाने की छवि मजबूत होती है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को शाबाशी दी और अन्य कर्मचारियों को प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ काम करने से ही बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रह सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!