अपराधहरिद्वार

“हरिद्वार के नामी बिल्डर पर जमीन कब्जाने का आरोप, स्वतंत्रता सेनानी की बेटी बोली—भू माफिया से बचाओ साहब..

बहादराबाद क्षेत्र में सात बीघा बेशकीमती जमीन का मामला, धमकियों से दहशत में महिला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: बहादराबाद क्षेत्र में सात बीघा जमीन को लेकर खड़ा हुआ विवाद लगातार गहराता जा रहा है। आरोप लगाने वाली महिला कोई आम नागरिक नहीं, स्वतंत्रता सेनानी की बेटी शोभा सिंह हैं, जिन्होंने हरिद्वार के एक नामी बिल्डर मोनू त्यागी पर जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़िता शोभा सिंह का कहना है कि उनकी विरासत में मिली सात बीघा जमीन ऑक्टागन–हीरो ग्रुप जाने वाले सार्वजनिक मार्ग से सटी हुई है। इसी चक रोड को हथियाने के लिए बिल्डर के लोग कई दिनों से खंभे गाड़कर दीवार खड़ी करने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत पहले ही एसडीएम रुड़की को दी जा चुकी है।पीड़िता के अनुसार जब वह सोमवार को अपनी जमीन पर पहुंचीं, तो आरोपियों ने दोबारा बाउंड्री वॉल खड़ी करने का कार्य शुरू कर दिया था। उनकी जमीन पर रखी ईंटें जेसीबी से तोड़ी जा रही थीं।जब उन्होंने विरोध किया तो मोनू त्यागी व उसके पांच–छह साथी मौके पर आ गए और गाली-गलौज, धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें धमकाने लगे। शोभा ने बताया कि वह स्वतंत्रता सेनानी की बेटी हैं, आरोपी मोनू त्यागी व अन्य भू माफिया धमकी देते हैं कि रास्ते में आई तो पूरे परिवार को मरवा देंगे। जमीन सस्ते में बेचने के लिए लंबे समय से दबाव बना रहे थे।”स्थानीय निवासियों का कहना है कि आरोपी क्षेत्र में भूमाफिया के रूप में कुख्यात है और पहले भी कई जमीन विवादों में उसका नाम आ चुका है। बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि तैयारी के आधार पर मुकदमा कर लिया गया है। पीड़िता के बयान व दस्तावेजों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!