अपराधहरिद्वार

“निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चाय की दुकान में फंदे पर मिला शव..

सप्त सरोवर रोड पर चाय का खोखा चलाता था कोली, रस्सी के सहारे लटका मिला शव; मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस ने शुरू की हर पहलू से जांच..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। देशभर में चर्चित निठारी कांड से जुड़े रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सप्त सरोवर रोड स्थित लालमाता मंदिर के सामने चाय की दुकान में रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने अल्मोड़ा निवासी स्वजन को घटना की सूचना देने के साथ ही मौत की परिस्थितियों की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली की सप्त ऋषि पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि लालमाता मंदिर के सामने स्थित चाय की दुकान में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली निवासी ग्राम मंगरुखाल, भिकियासैंण, अल्मोड़ा के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार सुरेंद्र कोली पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहा था। उसने सप्त सरोवर रोड पर किराये पर चाय का खोखा लिया हुआ था और इसी से अपना जीवन यापन कर रहा था। इसी दुकान के भीतर उसका शव रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गई।शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सुरेंद्र कोली निठारी कांड से जुड़े मामलों में आरोपित रहा है। हालांकि, बाद की न्यायिक कार्यवाही में उसे राहत मिली थी। पुलिस के मुताबिक फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही चाय की दुकान और आसपास के क्षेत्र की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!