अपराधहरिद्वार

“गोकशी की तैयारी में था गोतस्कर, पुलिस ने गोलियों से किया स्वागत.!

भगवानपुर में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात छोटू के पैर में लगी गोली, आम के बाग में साथी कालू का कर रहा था इंतजार, पुलिस की कांबिंग जारी, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की/भगवानपुर; गोकशी की तैयारी कर रहे बदमाश का पुलिस से सामना हुआ तो गोलियां चल गईं। भगवानपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुख्यात गोतस्कर छोटू के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस टीम उपचार के लिए रुड़की अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने इलाके में कांबिंग अभियान तेज कर दिया है। फरार साथी की तलाश में भी टीमें जुटी हैं।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और गोतस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि सिकरोड़ा गांव के पास एक आम के बाग में गोकशी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया।इंस्पेक्टर रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। बताया जा रहा है कि आरोपी छोटू गोकशी की घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथी कालू का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पुलिस से उसका आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।उधर, मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय सिंह और सीओ भगवानपुर भी रुड़की अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल बदमाश के संबंध में जानकारी ली और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दूसरी ओर, फरार साथी कालू की तलाश में पुलिस आसपास के क्षेत्र में कांबिंग कर रही है।घायल बदमाश की पहचान छोटू पुत्र संसार उर्फ शमशाद (36 वर्ष), निवासी ग्राम हलजोरा, थाना भगवानपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी कुख्यात गोतस्कर है। फिलहाल पुलिस फरार साथी की तलाश के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!