राजनीतिहरिद्वार

“भाजपा के अल्पसंख्यक मिशन का बड़ा इम्तिहान, राव काले खां ने संभाली मोर्चे की कमान.!

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के स्वागत को भव्य बनाने में जुटे 'राव काले खां, अल्पसंख्यक समाज पर रहेगा खास फोकस..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रूड़की; अल्पसंख्यक समाज के बीच सियासी पैठ मजबूत करने की भाजपा की कवायद अब जमीन पर रंग दिखाने की तैयारी में है। इस बार मंच सजेगा बढ़ेड़ी राजपूतान में और निगाहें रहेंगी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के स्वागत पर। भाजपा के पुराने और मजबूत अल्पसंख्यक चेहरों में शुमार राव काले खां ने इस आयोजन को महज एक जनसभा नहीं, बल्कि सियासी संदेश देने का बड़ा मौका बना लिया है। उनका पूरा जोर है कि अतिथियों का स्वागत ऐसा हो, जिसकी गूंज लंबे समय तक सुनाई दे और जनसभा अल्पसंख्यक क्षेत्रों में भाजपा की अब तक की सबसे चर्चित सभाओं में शुमार हो।दरअसल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली और प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन 11 नवंबर को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे का पहला स्वागत समारोह रुड़की क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की अगुवाई उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राव काले खां और रुड़की ब्लॉक प्रमुख राव लुबना कर रही हैं। राव काले खां ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। खास तौर पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की जा रही है।राव काले खां लंबे समय से भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं। उनकी राजनीतिक पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा के टिकट पर ही उन्होंने अपनी भतीजी राव लुबना को रुड़की ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। क्षेत्र में उन्हें भाजपा के प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरों में गिना जाता है। यही वजह है कि पार्टी ने इस महत्वपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। अब उनकी कोशिश है कि जनसभा में भीड़, स्वागत और आयोजन की भव्यता के जरिए अल्पसंख्यक समाज के बीच एक मजबूत राजनीतिक संदेश दिया जाए।उधर, जनसभा स्थल पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राव काले खां खुद व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और अपनी टीम के साथ लगातार मैदान में डटे हुए हैं। उनका कहना है कि कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी को सुनने पहुंचेंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि बढ़ेड़ी राजपूतान की यह जनसभा यादगार साबित होगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस गौड़ भी मौजूद रहे। अब देखना दिलचस्प होगा कि 11 नवंबर को बढ़ेड़ी राजपूतान की यह सियासी जुटान भाजपा के अल्पसंख्यक संपर्क अभियान को कितनी नई धार देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!