“बॉलीवुड अभिनेता बृजेंद्र काला के हाथों रुड़की में ‘द मैनर रिसॉर्ट्स’ का शुभारंभ..
गैलेक्सी इवेंट्स के फाउंडर कुंवर शाहिद की नई पहल, शहर में अब भव्य आयोजनों के लिए मिलेगा लग्ज़री अनुभव..

पंच👊नामा
रुड़की: रुड़की-हरिद्वार हाईवे पर नवनिर्मित और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘द मैनर रिसॉर्ट्स’ का भव्य उद्घाटन बुधवार को टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता बृजेंद्र काला ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में गैलेक्सी इवेंट्स के फाउंडर व ‘द मैनर रिसॉर्ट्स’ के फाउंडर कुंवर शाहिद विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापार जगत से जुड़े लोग शामिल हुए।
अभिनेता बृजेंद्र काला अपने करीबी मित्र कुंवर शाहिद के आमंत्रण पर विशेष रूप से मुंबई से रुड़की पहुंचे। रिसॉर्ट पहुंचने पर मुजीब मालिक और शोएब मालिक ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर पारंपरिक अंदाज़ में स्वागत किया। रिसॉर्ट प्रबंधन की ओर से उनके आगमन पर आभार भी व्यक्त किया गया।
समाजसेवी एवं रोटेरियन मुजीब मालिक ने कहा कि कुंवर शाहिद हमेशा नए और अनोखे कॉन्सेप्ट के साथ आगे बढ़ते हैं और उनके द्वारा किए गए आयोजन हमेशा एक नई मिसाल कायम करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘द मैनर रिसॉर्ट्स’ रुड़की को एक नया प्रीमियम डेस्टिनेशन देगा। वहीं शोएब मालिक ने कहा कि अब तक शहरवासियों को पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन इस रिसॉर्ट के शुरू होने से रुड़कीवासियों को अपने शहर में ही सभी आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
अपने संबोधन में अभिनेता बृजेंद्र काला ने कहा कि रुड़की आकर उन्हें बेहद अपनापन महसूस हुआ। उन्होंने ‘द मैनर रिसॉर्ट्स’ को एक शानदार और दूरदर्शी पहल बताते हुए कुंवर शाहिद की प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर अभिनेता बृजेंद्र काला ने कुंवर शाहिद एवं गैलेक्सी इवेंट्स की टीम के साथ केक काटकर इस नई शुरुआत का जश्न मनाया और रिसॉर्ट की सफलता की कामना की।
इस अवसर पर कुंवर शाहिद ने बताया कि रिसॉर्ट परिसर में एक भव्य विला और लगभग 7 बीघा में फैला हरियाली से घिरा लॉन उपलब्ध है, जहां शादी-विवाह व अन्य निजी आयोजनों के लिए कस्टमाइज्ड वेन्यू की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह रिसॉर्ट रुड़की के बैंक्वेट और इवेंट कल्चर को एक नया आयाम देगा।
उद्घाटन समारोह में कुंवर शाहिद, मुजीब मालिक, शोएब मालिक, फराह मालिक, राशिद अहमद, हैदर उर्फ आसिफ अली, सुहैल खान, बिलाल खान, रवि वर्मा, देवेंद्र वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



