हरिद्वार

“मकर संक्रांति पर शिवालिक नगर में राहगीरों को बांटी गर्मा-गर्म चाय व बिस्किट..

आमजन को ठंड से राहत दिलाने के लिए “अभिप्रेरणा फाउंडेशन और सिटी 99” का साझा प्रयास..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कड़ाके की ठंड से जूझ रहे आमजन को राहत देने के लिए शिवालिक नगर में अभिप्रेरणा फाउंडेशन और सिटी 99 के सहयोग से चाय-बिस्किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही सड़कों पर निकलने वाले राहगीरों, ऑटो और रिक्शा चालकों को गर्मा-गर्म चाय और बिस्किट वितरित किए गए, जिससे ठंड में उन्हें कुछ राहत मिल सकी।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग चाय-बिस्किट लेने के लिए पहुंचे। ठंड के मौसम में गर्म चाय पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई। कई राहगीरों और वाहन चालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंड में इस तरह का सहयोग बहुत सहारा देता है।अभिप्रेरणा फाउंडेशन के सचिव डॉ. दीपेश चंद्र प्रसाद ने कहा कि मकर संक्रांति केवल पर्व ही नहीं, बल्कि सेवा और सहयोग का संदेश देने का अवसर भी है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष इस दिन संस्था की ओर से ठंड में मेहनत करने वाले लोगों के लिए इस तरह का छोटा सा प्रयास किया जाता है, ताकि उन्हें यह महसूस हो सके कि समाज उनके साथ खड़ा है।सिटी 99 की संचालिका पिंकी प्रसाद ने कहा कि सड़क पर काम करने वाले लोग ठंड में सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। ऐसे में अगर उन्हें एक कप गर्म चाय मिल जाए तो न सिर्फ शरीर को गर्माहट मिलती है, बल्कि काम करने का उत्साह भी बढ़ता है। उन्होंने बताया कि आगे भी सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग किया जाता रहेगा।शिवालिक नगर में आयोजित यह कार्यक्रम मकर संक्रांति के दिन जरूरतमंदों के लिए राहत और सेवा का उदाहरण बना, जिसकी स्थानीय लोगों ने खुले दिल से प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!