
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार में घर के बाहर खेल रही सात साल की मासूम बच्ची को एक युवक बहाने से अपने कमरे में ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत कर डाली। रोने-चिल्लाने पर दरिंदे ने मासूम का गला दबाने का प्रयास भी किया। किसी तरह शोर मचाकर बाहर निकली मासूम ने बिलखते हुए अपनी मां को आपबीती बताई।
पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर तुरंत हरकत में आइ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दबिश देते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से पौड़ी गढ़ृवाल का निवासी है और आश्रम में रहकर संस्कृत पढ़ रहा है व हरिद्वार में पंडिताई का काम करता आ रहा था। आरोपी को जेल भेजने के साथ ही पुलिस ने बिना सत्यापन उसे किराये पर कमरा देने वाले मकान मालिक पर भी 10 हजार का जुर्माना ठोका है।
—————————————-
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर पार्क में खेल रही थी। कुछ दूरी पर किराये के मकान में रहने वाला सूरज निवासी बीरोखाल, पौड़ी गढ़वाल मासूम के पास आया और किसी बहाने से अपने कमरे पर ले गया।
जहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। बच्ची ने चिल्लाते हुए शोर मचाया तो उसने गला दबाने का प्रयास भी किया। छटपटताते हुए बच्ची किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब हो गई और रोते हुए मां से लिपटकर पूरी कहानी बताई।
—————————————-
मामला मासूम से हैवानियत से जुड़ा होने के चलते एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में पूरी ताकत झौंक दी। आखिरकार आरोपी सूरज को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित ने जिस तरह घिनौनी हरकत की और फिर गला दबाने का प्रयास किया है, उससे साफ है कि आरोपी उसे जान से मार सकता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तुरंत एक्शन लिया और उसे धर दबोचा।
—————————————-
पुलिस टीम…..
1:- शहर कोतवाल रितेश शाह
2:- एसएसआई नन्द किशोर ग्वाडी
3:- रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी चरण सिंह
4:- महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह
5- अपर उपनिरीक्षक अरविन्द भट्ट
6:- हेड कांस्टेबल प्रदीप पंवार
7:- महिला कांस्टेबल अनिता थापा



