अपराधहरिद्वार

“तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर युवक की मौत, अगले महीने होनी थी शादी, कैमरे में कैद हुआ हादसा..

डंपर ने गलत साइड में आकर बनाया शिकार, मातम में तब्दील हो गई घर की खुशियां, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कर दिया अंतिम संस्कार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर गलत दिशा से आ रहे डंपर ने 22 साल के युवक को कुचल दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। दुखद बात यह है कि अगले महीने युवक की शादी होनी थी और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थी। हादसा होने से पल भर में सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई। पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।पुलिस के मुताबिक, गोवर्धनपुर गांव निवासी नकली सिंह का 22 वर्षीय पुत्र ऋषभ गुरुवार की शाम अपने दोस्त दीपांशु के साथ लक्सर आया था। यहां से दोनों बाइक लेकर ढाढ़ेकी गांव में एक परिचित के घर आयोजित समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब दो बजे समारोह से लौटते समय दोनों युवक अलग-अलग बाइकों से गोवर्धनपुर गांव वापस जा रहे थे। जैसे ही ऋषभ शेखपुरी गांव के पास पहुंचा, सामने से गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। दीपांशु ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में एक रिश्तेदार मलकपुर निवासी सचिन की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार डंपर चालक की तलाश शुरु कर दी है।
—————————————ऋषभ की 22 फरवरी को शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं। ऋषभ अपने माता-पिता का सबसे छोटा बेटा था। परिवार में उसके अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं, जिनकी शादियां हो चुकी हैं। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!