हरिद्वार

“उत्तराखण्ड की नंबर-1 कोतवाली ज्वालापुर की गूंज, ट्रॉफी संग एसएसपी कैंप ऑफिस पहुँची पुलिस टीम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली का गौरव हासिल करने वाली कोतवाली ज्वालापुर की टीम सम्मान ट्रॉफी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कैंप कार्यालय पहुँची। इस अवसर पर पूरे पुलिस महकमे में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने कोतवाली ज्वालापुर के अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। कप्तान ने टीम के अनुशासन, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए ₹2500/- नगद पुरस्कार व गुड इंट्री प्रदान किए जाने की घोषणा की।इस दौरान एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ज्वालापुर कोतवाली का यह प्रदर्शन अन्य थानों के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को और अधिक बेहतर, प्रभावी व जनहितकारी पुलिसिंग करने का संदेश देते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।इससे पहले सोमवार रात कोतवाली में शानदार जश्न मनाया गया। जिसमें एएसपी ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी ने शामिल होकर पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश में बेस्ट थाना के रूप में चयनित कोतवाली ज्वालापुर के प्रभारी कुंदन सिंह राणा को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया था। इससे पूर्व गृह मंत्रालय की ओर से ज्वालापुर कोतवाली का चयन प्रदेश की नंबर-1 कोतवाली के रूप में किया गया था।कप्तान स्तर से मिली इस सराहना और राज्य स्तर पर हुए सम्मान ने न केवल ज्वालापुर पुलिस का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि पूरे हरिद्वार पुलिस महकमे में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को और मजबूती प्रदान की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!