अपराधहरिद्वार

“सरकारी जमीन की पैमाइश के दौरान भाजपा से जुड़े दो पक्ष भिड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई को मारी गोली..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत की जांच के दौरान उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब मौके पर मौजूद भाजपा से जुड़े दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि गोली चल गई, जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई एवं प्रॉपर्टी डीलर सचिन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया गया कि बुधवार सुबह प्रशासनिक टीम सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की जांच के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान भाजपा से जुड़े दो धड़ों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अतुल चौहान और भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान के बीच विवाद बढ़ने के बाद अचानक फायरिंग हुई। गोली सचिन चौहान के पेट में लगी।गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि फायरिंग किन हालात में हुई, गोली किसने चलाई और विवाद की असल वजह क्या थी, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मामले में संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!