हरिद्वार

“एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने किए चार उपनिरीक्षकों के तबादले, अशोक सिरसवाल को लंढौरा चौकी की कमान — धर्मेंद्र राठी बने एसएसआई रुड़की..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए चार उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस कार्यालय से जारी तबादला सूची के मुताबिक उपनिरीक्षक मनोज गैरोला को एसएसआई कोतवाली रुड़की से स्थानांतरित कर एसएसआई कोतवाली मंगलौर भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी को एस.आई.एस. शाखा से एसएसआई कोतवाली रुड़की में तैनाती दी गई है।इसी क्रम में उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल को कोतवाली कनखल से स्थानांतरित कर लंढौरा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि उपनिरीक्षक संजय पुनिया को प्रभारी चौकी काली नदी, कोतवाली भगवानपुर से स्थानांतरित कर प्रभारी सीआईयू रुड़की नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!