अपराधहरिद्वार

“जिला एवं सत्र न्यायालय हरिद्वार में अधिवक्ता सभागार निर्माण का शिलान्यास..

भूमि पूजन संग शुरू हुई नई पहल, वकीलों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, न्यायिक कार्यों को मिलेगी रफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार के जिला एवं सत्र न्यायालय हरिद्वार स्थित अधिवक्ता परिसर में बुधवार को अधिवक्ता सभागार निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास व भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने पूजा-अर्चना के साथ किया।इस दौरान न्यायाधीश ने कहा कि अधिवक्ता सभागार बनने से वकीलों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और न्यायिक कार्यों के संचालन में भी सहूलियत होगी। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया।कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इनमें अध्यक्ष जसमहेंद्र सिंह, सचिव विपिन द्विवेदी, उपाध्यक्ष मीनाक्षी कपिल, सहसचिव जितेंद्र सिंघानिया, प्रदीप पालीवाल, नरेंद्र चौहान, सारिका वर्मा, राजकुमार चौहान, विजय शर्मा और दिनेश वर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।अधिवक्ताओं ने सभागार निर्माण को न्यायालय परिसर के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया और उम्मीद जताई कि इससे बैठकों, कानूनी चर्चा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने निर्माण कार्य जल्द शुरू होने और समय पर पूरा होने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!