अपराधहरिद्वार

“कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले पर मुकदमा दर्ज, खुलासे के लिए पुलिस कप्तान ने बनाई टीम..

सिडकुल थाने की पुलिस, बीडीएस और डॉग स्क्वायड ने दूसरे दिन भी खंगाला न्यायालय परिसर..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। दूसरे दिन भी पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय रोशनाबाद की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें न्यायालय को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सिडकुल थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने दूसरे दिन भी न्यायालय परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।तलाशी अभियान के दौरान सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसएसआई देवेंद्र तोमर और कोर्ट चौकी प्रभारी शैलेंद्र ममगाईं ने टीम के साथ परिसर का कोना-कोना खंगाला और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना के खुलासे के लिए एसओजी व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर दी गई है। न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, साथ ही ईमेल के स्रोत का तकनीकी विश्लेषण भी कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!