हरिद्वार

“पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने बोर्ड परीक्षार्थियों को टिप्स के साथ दी शुभकामनाएं, थानेदारों को हिदायत..

रात 10:00 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, सुबह परीक्षा के दौरान सुचारू रहे यातायात..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए हैं और परीक्षा अवधि में शांत एवं सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।एसएसपी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा केवल अंकों की नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने, समय प्रबंधन पर ध्यान देने और सकारात्मक सोच के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा जीवन का एक अहम पड़ाव है, जिसे घबराहट नहीं बल्कि आत्मविश्वास के साथ “एंजॉय” करना चाहिए।हरिद्वार पुलिस की ओर से सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि रात 10 बजे के बाद डीजे संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और विश्राम प्रभावित न हो।इसके साथ ही सुबह परीक्षा के समय यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त पुलिस सतर्कता रहेगी और जाम की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। ध्वनि प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया गया है।एसएसपी ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि परीक्षा अवधि में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जरूरत पड़ने पर डायल 112 सेवा के माध्यम से तत्काल मदद प्राप्त की जा सकती है। साथ ही अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे परीक्षा के दौरान शांत माहौल बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि बच्चे पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!