हरिद्वार

“हरिद्वार में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, होली मिलन में झलकी एकता और उत्साह..

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा की मौजूदगी में नव पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: मीडिया जगत को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की हरिद्वार इकाई उत्तराखंड का भव्य शपथ ग्रहण समारोह व होली मिलन कार्यक्रम ज्वालापुर स्थित होटल ग्रैंड शिवा में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके उपरांत हरिद्वार इकाई के संरक्षक डॉ. अर्जुन नागयान व जिलाध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने बुके और पुष्पमाला भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत व अभिनंदन किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष अनिल सती ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और पत्रकार हितों की रक्षा के संकल्प के साथ शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में रंग भर दिए। एसआरजी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियों, विशेष रूप से पार्वती मां और भोले बाबा की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार मेहताब आलम की सुमधुर गायकी ने कार्यक्रम में समां बांध दिया।मुख्य अतिथि अरुण शर्मा सहित उपस्थित अतिथियों ने उनकी प्रस्तुति की भूरी-भूरी प्रशंसा की। जिलाध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में पुलिस विभाग, नन्हे बच्चों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों में डॉ. अर्जुन नागयान (संरक्षक), योगेश कुमार शर्मा (जिलाध्यक्ष), सनत शर्मा (जिला महामंत्री), विवेक शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सद्दाम हुसैन (कोषाध्यक्ष), सरफराज अली (सचिव), अंशिका नागयान (संगठन सचिव), अमित भारद्वाज एवं प्रशांत गोस्वामी (एग्जीक्यूटिव मेंबर) सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। सदस्य के रूप में हितेश चौहान, आशीष शर्मा, मोहित शर्मा, रेनू शर्मा आदि की भी सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिता चड्ढा एवं प्रीति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में जिलाध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने हरिद्वार इकाई की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम एकता, उत्साह और संगठनात्मक मजबूती के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!