अपराधहरिद्वार

“होली खेलने के दौरान खूनी संघर्ष, मामूली बात पर भड़का विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, दोनों ओर से पथराव… VIDEO वायरल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के बिशनपुर कुंडी (पथरी थाना क्षेत्र) में होली के जश्न के दौरान मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होली खेलते समय शुरू हुई बहस ने कुछ ही देर में उग्र रूप धारण कर लिया। वायरल वीडियो में करीब 50 से अधिक लोगों की भीड़ एक-दूसरे पर हमला करती नजर आ रही है। मारपीट के दौरान महिलाओं की मौजूदगी भी कैमरे में कैद हुई है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।संघर्ष में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई, जबकि अन्य का उपचार जारी है।दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पथरी पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की बात कही जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की गई है। स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!