उत्तराखंड

“प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई..

भराड़ीसैंण में मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक, जिलों को सतर्क रहने के निर्देश..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
उत्तराखंड: प्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि राज्य में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। किसी भी तरह की कमी नहीं है।मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न हालात को देखते हुए बुधवार को भराड़ीसैंण में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर सहित संबंधित अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।अफवाह फैलाने वालों पर नजर…..
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखी जाए। यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल खराब करने या झूठी जानकारी फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर सख्ती…..
बैठक में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और डायवर्जन को रोकने के लिए जिलों में नियमित छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) गठित करने को कहा गया है, जो ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करेगी।अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता….
बैठक में निर्णय लिया गया कि वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को दी जाएगी। फिलहाल होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित रखी जाएगी, ताकि आवश्यक सेवाओं में कोई बाधा न आए।ऑयल कंपनियों से समन्वय के निर्देश……
मुख्य सचिव ने जिलों को ऑयल कंपनियों और गैस एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने को कहा। किसी भी संभावित समस्या की जानकारी तत्काल राज्य स्तर पर साझा करने के निर्देश भी दिए गए।आपूर्ति सामान्य, कंट्रोल रूम सक्रिय…..
इंडियन ऑयल के स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर कृष्ण कुमार गुप्ता और स्वर्ण सिंह ने बैठक में बताया कि प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। मुख्य सचिव ने राज्य और जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।ये अधिकारी रहे मौजूद……
बैठक में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एल. फैनई, सचिव गृह शैलेश बगौली, सचिव/आयुक्त खाद्य आनंद स्वरूप और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी मौजूद रहे। सभी जिलों के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!