अपराधहरिद्वार

“मकान में चला रखा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने छापा मारकर दबोचे दो व्यक्ति और महिला, पीड़िता को कराया मुक्त..

आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और देह व्यापार से अर्जित नगदी भी बरामद, रानीपुर पुलिस व AHTU की संयुक्त कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: रानीपुर क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया, जबकि उनके कब्जे से एक पीड़िता को मुक्त कराया गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद भर में अनैतिक देह व्यापार जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि रानीपुर क्षेत्र की हृदय विहार कॉलोनी (सलेमपुर) स्थित एक मकान में देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा है।सूचना पर कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह राणा व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) के निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्र रमोला के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मकान से दो पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से एक पीड़िता को मुक्त कराया।पुलिस के अनुसार मौके से दो लिफाफों में आपत्तिजनक सामग्री, चार मोबाइल फोन, तीन चार्जर व देह व्यापार से अर्जित तीन हजार रुपये की नकदी बरामद की गई। साथ ही इस धंधे में प्रयुक्त एक वैगनआर कार को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जनपद में इस तरह की सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
आरोपितों के नाम…..
1: इरफान पुत्र महमूद, निवासी ग्राम व थाना कलियर, जनपद हरिद्वार (उम्र 40 वर्ष)
2: सोफियान पुत्र साजिद, निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना पीरान कलियर, हरिद्वार (उम्र 24 वर्ष)
3: एक महिला (उम्र 29 वर्ष), निवासी थाना कलियर, हरिद्वारपुलिस टीम…..
1:- निरीक्षक आशुतोष सिंह राणा – कोतवाली रानीपुर
2:- ⁠उपनिरीक्षक विकास रावत
3:- महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी
4:- अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल
5:- ⁠कांस्टेबल संजय बलूनी
6:- महिला कांस्टेबल अनीता गुसाईं
AHTU टीम…..
1:- निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्र रमोला
2:- महिला हेडकांस्टेबल सुरजीत कौर
3:- कांस्टेबल दीपक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!