हरिद्वार

“प्रेस क्लब हरिद्वार में शुरू हुई चुनावी सरगर्मियां, तीन सदस्यीय चुनाव आयोग ने संभाली कमान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: प्रदेश के व्यवस्थित और सक्रिय प्रेस क्लबों में शुमार हरिद्वार प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव की औपचारिक घोषणा के साथ ही क्लब परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज़ हो गई है। गुरुवार को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में तीन सदस्यीय चुनाव आयोग ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद चुनाव कार्यालय में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने बताया कि सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में मनोज कुमार सोही और लव शर्मा चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें गुलशन नैयर, डॉ. प्रदीप जोशी और परमजीत सिंह राना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह समिति चुनावी गतिविधियों पर नजर रखते हुए किसी भी प्रकार की आपत्ति या विवाद की स्थिति में समन्वय स्थापित करेगी। इसी क्रम में निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री दीपक मिश्रा ने चुनाव अधिकारी को मतदाता सूची सौंप दी। मतदाता सूची का प्रकाशन कर उसे प्रेस क्लब के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है, ताकि सभी सदस्य सूची का अवलोकन कर आवश्यक आपत्तियां दर्ज करा सकें।प्रेस क्लब के संविधान के तहत 31 मार्च तक वार्षिक चुनाव कराना अनिवार्य है। तय समयसीमा को देखते हुए चुनाव कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा, जिसमें नामांकन, जांच, नाम वापसी, मतदान और मतगणना की तिथियां शामिल होंगी। इस बार कुल 120 अधिकृत सदस्य मतदान में हिस्सा लेंगे। चुनाव की घोषणा होते ही संभावित प्रत्याशियों के बीच सक्रियता बढ़ गई है। पदाधिकारियों के लिए दावेदारों ने अपने-अपने समर्थकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है और चुनावी रणनीतियों पर मंथन तेज हो गया है।प्रेस क्लब में हर बार की तरह इस बार भी अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदों के लिए मुकाबला रोचक रहने की संभावना है। चुनाव आयोग की सक्रियता के बीच सदस्यों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे संगठन की गरिमा और लोकतांत्रिक परंपरा बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!