अपराधहरिद्वार

“बार-बार ठिकाना बदलकर दे रहा था चकमा, सिडकुल पुलिस ने ऐसे दबोचा इनामी आरोपी..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की सख्ती के चलते सिडकुल पुलिस को मिली बड़ी सफलता..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में लाखों की सिल्वर सीट चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा यह इनामी अपराधी अब कानून के शिकंजे में है। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर फरार इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हरिद्वार पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देशों के बाद सिडकुल पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। आरोपी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था, साथ ही न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था।थाना सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आखिरकार आरोपी को उसके ठिकाने से धर दबोचा। पुलिस की सटीक रणनीति और लगातार प्रयासों के चलते यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।बताया गया कि दिनांक 25 दिसंबर 2025 को वादी की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें देर रात कंपनी की खिड़की तोड़कर करीब चार लाख पीस सिल्वर सीट चोरी कर ली गई थी। मामले की विवेचना के दौरान पहले ही दो आरोपियों नितिन और आकाश उर्फ रॉबिन को माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद आकाश उर्फ रॉबिन फरार हो गया था।लगातार फरारी के दौरान आरोपी अपने ठिकाने बदलता रहा और पुलिस को गुमराह करता रहा। आखिरकार पुलिस ने उसे उसके निवास स्थान अकबरपुर गढ़ी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उ.प्र.) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एएसआई हरिश्चंद्र शाह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक व हेड कांस्टेबल गजेंद्र राजपूत शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!