
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: शहर की सड़कों, नहर पटरी और सार्वजनिक स्थलों पर जाम छलकाने वालों के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए जोरदार कार्रवाई की है।
पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत देर शाम तक चली छापेमारी में हड़कंप मच गया और खुले में शराब पीकर माहौल बिगाड़ने वाले 39 लोगों को दबोच लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है।
पुलिस का साफ संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में ज्वालापुर पुलिस ने रेलवे रोड, नहर पटरी मार्ग, नया गांव मार्ग और रामानंद इंस्टीट्यूट मार्ग सहित कई स्थानों पर सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया।
इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और माहौल खराब करने वाले 39 व्यक्तियों को पकड़कर थाने लाया गया, जिनके खिलाफ धारा-81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
इसके अलावा एक बुलेट मोटरसाइकिल को रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के चलते एमवी एक्ट में सीज किया गया।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और अभियान को और तेज किया जाएगा।
पुलिस टीम…
प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी, व0उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार, उपनिरीक्षक समीप पांडेय (आईसी रेल), उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल, उपनिरीक्षक बारु सिंह, अपर उपनिरीक्षक राकेश सिंह, हे0का0 धर्मेन्द्र, हे0का0 प्रमोद पुरोहित, कांस्टेबल अमित गौड़, राजेश बिष्ट, मनोज डोभाल, मुकेश कुमार, गणेश, आलोक सिंह, कपिल गोला, रवि कुमार, सतवीर सिंह आदि।



