राजनीतिहरिद्वार

“हरिद्वार ग्रामीण में कांग्रेस को बड़ा झटका, साधुराम चौहान समर्थकों संग भाजपा में शामिल — हर बूथ पर सूपड़ा साफ करने का लक्ष्य..

प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में कांग्रेस को बड़ा नुकसान, दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता साधुराम चौहान ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। करीब 35 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े रहे चौहान ने प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय पहुंचकर सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।सोमवार को हुए इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। स्वामी यतीश्वरानंद की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होना राजनीतिक समीकरणों में बदलाव का संकेत दे रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए हर बूथ पर पार्टी को मजबूत कर कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का लक्ष्य बताया।भाजपा में शामिल होने के बाद साधुराम चौहान ने कहा कि उन्होंने वर्षों तक कांग्रेस के लिए कार्य किया, लेकिन क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी और परिवारवाद से आहत होकर यह कदम उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अनुपमा रावत ने जनता के साथ वादाखिलाफी की और क्षेत्र में कोई ठोस उपलब्धि नहीं दी।इस दौरान साधुराम चौहान के साथ उनकी पुत्रवधु पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनी चौहान, अजय प्रताप, जगत सिंह चौहान, मलखान सिंह चौहान, सचिन चौहान, मदन सिंह, रकम सिंह, संजय कुमार, महीपाल चौहान, मेनपाल, रोहित, उत्तम चौहान, कोशिन्द्र, मेघराज चौहान, दिनेश चौहान, सुरेश कुमार, महक सिंह, जगदीश, राजपाल, धीरज सिंह, शेखर चौहान, अमर सिंह, अर्जुन, अमरीष चौहान, प्रेम सिंह, महेंद्र, सोनू, इंद्रपाल चौहान, राजू समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।कार्यक्रम में राज्यमंत्री डॉ. जयपाल चौहान, सुनील सैनी, आशा नेगी, मास्टर जगपाल सैनी, संजय सरदार, शेषराज सैनी, जगपाल प्रधान, विशेष चौहान, धर्मेंद्र चौधरी, शोभाराम प्रधान, मांगेराम प्रधान, मेघपाल, सुभाष चौहान, नरेश भगत, सतीश चौहान, विजय चौहान, तेजपाल, मनोज प्रजापति, बिंटू, श्रवण चौहान सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!