अपराधहरिद्वार

“पुलिस चौकी में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों पर कसा शिकंजा, पांच गिरफ्तार..

हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने मचाया था उत्पात, 60 के खिलाफ दर्ज हुआ है मुकदमा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: थाना श्यामपुर क्षेत्र के चण्डीघाट चौकी में सड़क दुर्घटना के बाद उत्पात मचाने, पुलिस कार्मिकों से अभद्रता करने और राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों पर हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर श्यामपुर पुलिस ने मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।पुलिस के मुताबिक, 1 अप्रैल 2026 को चौकी चण्डीघाट क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया था। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस कार्मिकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए चौकी में घुसकर तोड़फोड़ की और राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।तत्कालीन चौकी प्रभारी नवीन चौहान की तहरीर पर कोतवाली श्यामपुर में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 और 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट में 10 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कीं। विवेचक उ0नि0 सन्तोष सेमवाल प्रभारी चौकी चण्डीघाट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।ये हुए गिरफ्तार….
सुबोध पुत्र बेचनराम निवासी खत्ताबस्ती चण्डीघाट (54 वर्ष),
सन्दीप पुत्र स्व. किशन निवासी ग्राम कांगड़ी श्यामपुर (22 वर्ष),
सोनू उर्फ टुंडा पुत्र सन्तोष शर्मा निवासी दीनदयाल पार्किंग रोड़ीबेलवाला (41 वर्ष),
गोविन्द शाह पुत्र गणेश शाह उर्फ चित्रा निवासी भीमगौड़ा खड़खड़ी, हाल निवासी गाजीवाली श्यामपुर (30 वर्ष),
रामबाबू उर्फ भूरा पुत्र जोगेन्द्र निवासी दीनदयाल पार्किंग रोड़ीबेलवाला (45 वर्ष)।
पुलिस टीम…
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा,
उ0नि0 सन्तोष सेमवाल प्रभारी चौकी चण्डीघाट,
का0 अनिल रावत,
का0 राजवीर सिंह।हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून को हाथ में लेने और राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने आमजन से अपील की है कि किसी भी घटना या दुर्घटना की स्थिति में कानून का पालन करते हुए अपनी बात कानूनी तरीके से रखें, उपद्रव कर माहौल खराब न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!