राजनीतिहरिद्वार

“मिशन—2027 की तैयारी तेज: ओबीसी मोर्चा को मजबूत बनाने का आह्वान, नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य सम्मान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय जगजीतपुर में आयोजित सम्मान समारोह में ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों का पटका व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने संगठन को मजबूत कर मिशन—2027 में जुटने का आह्वान किया।बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि पार्टी ने जिन कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताया है, उनकी जिम्मेदारी है कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ काम करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकारिणी में व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता सहित सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।जिलाध्यक्ष लोकेश पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में ओबीसी समाज को सशक्त मंच मिला है और संगठन के विस्तार से समाज को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजीव कश्यप, उपाध्यक्ष मुनेश पाल व महेंद्र धीमान, गढ़वाल संयोजक डॉ. प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला प्रभारी नृपेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष लोकेश पाल, प्रवक्ता संदीप सिंघानिया ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री विपिन चौधरी और प्रेम शंकर ने किया।सम्मानित पदाधिकारियों में प्रभात आर्य, अजय मलिक, नरेश प्रजापति, विकास खटाना, विपिन चौधरी, प्रेमशंकर, संजय संतोषी, संदीप प्रधान, अंकित कश्यप, मोहित धीमान, साहब सिंह, विरेंद्र सिंह, जोगेंद्र मावी, विकास पाल, आशीष चौधरी, विपिन सैनी व अरविंद सैनी शामिल रहे। वहीं मंडल अध्यक्षों में विजय प्रजापति, सुनील सैनी, दिनेश राठी, सचिन वर्मा, वतन वर्मा, दिनेश प्रजापति, कमल राजपूत, गौतम पाल, धनवीर कश्यप, प्रवीण कुमार, निकुंज सैनी, मुकेश धीमान, प्रमोद चौधरी, दीपक सैनी, नवीन कुमार, संदीप राठौर, सुरेंद्र पाल व मुकेश सैनी को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!