हरिद्वार

“धामी के नेतृत्व में तेज़ रफ्तार विकास, जन-भागीदारी से नई ऊंचाइयों की ओर उत्तराखंड: चौधरी..

वेद मंदिर आश्रम में मंत्रियों का भव्य स्वागत, स्वामी यतीश्वरानंद को 2027 में जिताने की अपील..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: वेद मंदिर आश्रम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी और शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही, जहां विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दूरदर्शी नेतृत्व वाला व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कम उम्र के बावजूद मुख्यमंत्री की सोच व्यापक है और वे प्रदेश को विकास के नए आयाम दे रहे हैं। चौधरी ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद के विधायक न होने से क्षेत्र के कई विकास कार्य प्रभावित हुए हैं, इसलिए 2027 में उन्हें भारी मतों से विजयी बनाना आवश्यक है।शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आगामी कुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की और कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के विजन को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने दोनों मंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संतुलित विकास को गति मिलेगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ रखने और उनके त्वरित समाधान के लिए समन्वय बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल और सुनील सैनी ने किया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, चेयरमैन राजीव शर्मा, नारसन ब्लॉक प्रमुख कोमल देवी, खानपुर ब्लॉक प्रमुख नीतीश चौधरी, बहादराबाद ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, रुड़की ब्लॉक प्रमुख लुबना राव, भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल, लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष दौलत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील पवार, विवेक चौहान, राकेश सैनी, विक्रम चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, सुभाष वर्मा, उपाध्यक्ष अमित चौहान, पूर्व चेयरमैन मानवेंद्र चौधरी, बिजेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप, संजय सरदार, बृजमोहन पोखरियाल, वरिष्ठ नेता साधुराम चौहान, राव काले खान, कविंद्र चौधरी, बालम सिंह नेगी, धर्मेंद्र प्रधान, बलवंत सिंह पंवार, विपिन चौधरी, हरेंद्र चौधरी, राजपाल सिंह, मनीष चौधरी, विक्रांत राठी, जॉनी, अनुराग राठी, जसवीर सिंह, आशीष पाल, गौरव शर्मा, शक्ति राठी, ऋषिपाल कश्यप, दीपक प्रधान, संदीप राठौर, साहब सिंह, विजय चौहान, मेघवाल सिंह, डिंपल सरदार, श्रवण चौहान, अमित सैनी, सतविंद्र, अंकित चौहान, हरद्वारी चौहान, विशेष चौहान, अशोक धीमान, सचिन चौधरी, मुकेश कुमार, राजपाल प्रधान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!