“सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी संग नेताओं ने दरगाह साबिर पाक में की जियारत, बोले—‘अगली सरकार सपा की, बदलाव को तैयार जनता’

पंच👊नामा-ब्यूरो
रुड़की: कलियर शरीफ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी हरिद्वार पहुंचे।
इस दौरान उनके साथ समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दरगाह साबिर पाक में पहुंचकर जियारत की और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी, मौसम अली, समीर आलम, सलीम खान, राव धन्नु, दिलशाद अब्बासी, अतुल यादव, राधेश्याम शर्मा, संदीप नेगी, धर्मवीर खटाना, अभिषेक सिंह, टिंकू अरोड़ा, नवीन भाटी, पंकज राणा, आस्तिक यादव और सऊद साबरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
राजकुमार भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात करती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी और जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है
और युवाओं, किसानों व आम जनता का भरोसा सपा के साथ जुड़ रहा है। भाटी ने आरोप लगाया कि समाज को बांटने वाली भाजपा की नफरती सोच को जनता अब भली-भांति पहचान चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
वहीं चंद्रशेखर यादव ने कहा कि पार्टी की नीतियां युवाओं, किसानों और आम जनता के हित में हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के दम पर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि सपा आने वाले समय में जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और प्रदेश में बदलाव की दिशा में काम करेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने दरगाह में जियारत कर देश और प्रदेश की तरक्की के लिए दुआ की।



