शिक्षाहरिद्वार

“हरिद्वार में बदला स्कूल टाइम, डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला, बच्चों की सेहत को लेकर सख्त आदेश जारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जनपद में लगातार बढ़ती हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बड़ा निर्णय लेते हुए सभी स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश 27 अप्रैल 2026 से 26 मई तक प्रभावी रहेगा।जारी निर्देशों के अनुसार, प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे, जबकि कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक चलेंगी।हीटवेव से बचाव के लिए सख्त गाइडलाइन….
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निम्न व्यवस्थाओं का कड़ाई से पालन कराएं— नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाई जाए, ताकि बच्चे समय-समय पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके। सभी विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कक्षाओं में उचित वेंटिलेशन, ओआरएस और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था रखी जाए। छात्रों को हीटवेव से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए। तेज धूप के दौरान खेल-कूद व बाहरी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। छुट्टी के बाद छात्रों को समूह में घर भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि आपात स्थिति में सहयोग मिल सके।सभी स्कूलों को सख्त अनुपालन के निर्देश….
प्रशासन की ओर से जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि नई समय-सारणी के अनुसार ही संचालन सुनिश्चित करें और जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। स्पष्ट है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!