अपराधहरिद्वार

“बुजुर्गों और महिलाओं को बनाते थे शॉट टारगेट, ATM गैंग का ऐसे हुआ पर्दाफाश..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई, दो शातिरों से 17 संदिग्ध ATM कार्ड और बाइक बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ATM फ्रॉड कर भोले-भाले लोगों को निशाना बनाने वाले शातिर गिरोह का बहादराबाद पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। बुजुर्गों, महिलाओं और कम पढ़े-लिखे लोगों की मदद के बहाने उनके ATM कार्ड बदलकर खातों से रकम उड़ाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17 संदिग्ध ATM कार्ड, बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में सामने आरही ATM ठगी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस को ATM बूथों के आसपास सक्रिय ठग गिरोह की तलाश और निगरानी के निर्देश दिए गए थे।प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार बैंक और ATM बूथों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज पुलिस टीम के साथ SBI ATM बूथ, बहादराबाद पीपल चौक के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक बाइक मोड़कर भागने लगे।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों का पीछा किया। भागने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसके बाद दोनों आरोपी झाड़ियों की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम शिवा उर्फ शिव पुत्र राजेश निवासी फेरुपुर महाराणा प्रताप कॉलोनी, थाना पथरी, हरिद्वार बताया, जबकि दूसरे ने अपना नाम मधुसूदन उर्फ मनोज पुत्र चरण सिंह निवासी गढ़मीरपुर, थाना रानीपुर, हरिद्वार बताया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 17 ATM कार्ड, दो मोबाइल फोन और ₹900 नकद बरामद हुए।सख्ती से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे ATM बूथों में मदद करने के बहाने लोगों के कार्ड बदल लेते थे और बाद में दूसरे ATM से पैसे निकालकर ठगी करते थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी ATM फ्रॉड के मामलों में जेल जा चुके हैं और घटना के समय भी किसी नए शिकार की तलाश में ATM बूथ के आसपास घूम रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम…
1:- प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
2:- उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज
3:- कांस्टेबल बिरेन्द्र सिंह
4:- कांस्टेबल मुकेश नेगी
5:- कांस्टेबल नितुल यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!