अपराधहरिद्वार

“हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देकर मचाई दहशत, 12 घंटे में खाकी ने दबोचा “फोन पर धमकी देने वाला आरोपी..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शराब के नशे में डायल-112 पर दी थी धमकी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: haridwar को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने महज़ 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। डायल-112 पर कॉल कर शहर में दहशत फैलाने वाले युवक ने न सिर्फ बम ब्लास्ट की धमकी दी, बल्कि देश और प्रदेश के शीर्ष पदाधिकारियों के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी कर सनसनी मचा दी। देर रात आई इस धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट को सौंपी गई। पुलिस टीम को धमकी देने वाले अज्ञात कॉलर की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा व सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए कॉल करने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। जांच में आरोपी की पहचान सोहन सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा थाना यमकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को रोडीबेलवाला क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अत्यधिक शराब के नशे में डायल-112 पर फोन कर हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का अब तक कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है, जबकि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!