अपराधहरिद्वार

“बहुद्देशीय शिविर में जमकर हुई हाथापाई, दर्जाधारी देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी वैजयंती माला की भीम आर्मी कार्यकर्ताओं से भिड़ंत..

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का VIDEO, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप, थाने से अस्पताल तक हलचल, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की/झबरेड़ा: हरिद्वार जनपद की झबरेड़ा विधानसभा में आयोजित बहुद्देशीय शिविर उस वक्त हंगामे की भेंट चढ़ गया, जब कार्यक्रम के दौरान मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। दर्जाधारी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी वैजयंती माला की मौजूदगी में हुए इस बवाल से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके की सियासत भी गरमा दी है।जानकारी के मुताबिक झबरेड़ी खुर्द गांव में आयोजित शिविर के दौरान भीम आर्मी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं और कार्यक्रम में मौजूद लोगों व दर्जाधारी देशराज कर्णवाल के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में डीजे बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जिसने बाद में तूल पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। हालांकि घटना के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।उधर, पूर्व विधायक व दर्जाधारी देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती माला मेडिकल परीक्षण के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचीं, जबकि दूसरी ओर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह अपने समर्थकों के साथ तहरीर लेकर झबरेड़ा थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें ली जा रही हैं और मेडिकल कराने की प्रक्रिया भी चल रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।घटना के बाद इलाके में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जबकि दोनों पक्ष खुद को पीड़ित बताकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!