“महापौर किरण जैसल ने किया त्रिमूर्ति नगर चौराहे एवं मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण..
वार्ड 44 में पार्षद अहसान अंसारी के प्रस्ताव पर हुए विकास कार्यों का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: वार्ड संख्या-44 स्थित त्रिमूर्ति नगर में गुरुवार को विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया।
पार्षद अहसान अंसारी के प्रस्ताव पर निर्मित त्रिमूर्ति नगर चौराहे तथा त्रिमूर्ति मंदिर के बाहरी हिस्से के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन महापौर श्रीमती किरण जैसल ने फीता काटकर किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महापौर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की पहचान मजबूत होती है और नागरिकों को बेहतर वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं, पार्षद अहसान अंसारी ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि त्रिमूर्ति नगर चौराहे के निर्माण तथा मंदिर के बाहरी सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में मंडी समिति ज्वालापुर के सचिव लवकेश गिरी, नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि हाजी शहाबुद्दीन, रणवीर सिंह सैनी, सरिता सिंह, राजवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, संजय मेहता, पर्यावरण पर्यवेक्षक अखिल कुमार, कुसुम पाल, इमरान मंसूरी, उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सज्जाद अहमद गौड, गुलाम साबिर, जमशेद खान, राव आबाद, वाजिद अली, दानिश अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि जाफिर अंसारी, पंडित अनुराग शर्मा, राकेश सैनी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों के लिए महापौर किरण जैसल और पार्षद अहसान अंसारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र की पहचान और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आने वाले समय में त्रिमूर्ति नगर का स्वरूप और अधिक आकर्षक दिखाई देगा।



