देहरादून

“देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने सात निरीक्षकों के किए तबादले..

ऋषिकेश, नगर, डोईवाला, रायवाला और डालनवाला समेत कई अहम कोतवालियों में बदले प्रभारी, इनको मिली जिम्मेदारी, (देखें लिस्ट)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: जनहित व प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने जनपद पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत सात निरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश बनाया गया है। वहीं, कोतवाली ऋषिकेश के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान को पुलिस कार्यालय स्थित चुनाव सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राकेश गुसाईं को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला बनाया गया है।इसके अलावा कोतवाली डोईवाला के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को थाना रायवाला का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, कोतवाली डालनवाला के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को पुलिस कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ (पीक्यूआर) का शाखा प्रभारी बनाया गया है। शिकायत प्रकोष्ठ (पीक्यूआर) में तैनात निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!