अपराधहरिद्वार

“खनन माफियाओं पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, जेसीबी समेत चार वाहन सीज..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज, बिना नंबर प्लेट के चल रहा था खेल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जिले में अवैध खनन के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बुग्गावाला क्षेत्र में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवैध खनन और यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में एक जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर बड़ा संदेश दिया है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे अवैध खनन विरोधी अभियान के तहत पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसे कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।इसी क्रम में थाना प्रभारी अंकुर शर्मा के नेतृत्व में बुग्गावाला पुलिस ने बीती रात ग्राम टांडा हसन में छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच के दौरान एक जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अवैध खनन कार्य में लगी मिलीं।

इनमें किसी भी वाहन पर पंजीकरण संख्या अंकित नहीं थी और यातायात नियमों का भी खुला उल्लंघन किया जा रहा था। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।सीज किए गए वाहनों में एक जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध खनन के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल रविन्द्र भण्डारी तथा कांस्टेबल विकास शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!