अपराधहरिद्वार

“महिला की बेरहमी से हत्या कर रोड़ीबेलवाला में फेंका शव, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: रोड़ीबेलवाला स्थित आस्था पथ के पास झाड़ियों में 10 दिन पहले मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल आरोपित ने पूछताछ में महिला की हत्या करना स्वीकार किया है। पूछताछ में सामने आया कि बिजनौर के कस्बा नहटौर निवासी जीशान और शाहनवाज ने मिलकर महिला की हत्या की थी पुलिस अब फरार शाहनवाज की तलाश में जुट गई है पुलिस के मुताबिक, 28 जून को रोड़ीबेलवाला चौकी क्षेत्र के आस्था पथ स्थित गंगा रोखड़ की झाड़ियों में 25 से 30 वर्ष की अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला के नाक और मुंह पर खून लगा था, कंधे और घुटनों पर चोट के निशान थे तथा कपड़े भी फटे मिले थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला घोंटने और मुंह दबाने से दम घुटने के कारण हुई। गर्दन और नाक की हड्डी टूटने के साथ शरीर पर कई चोटों के निशान भी मिले। इसके बाद नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई।जांच के दौरान शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम दूधिया बंध तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान देहरादून की ओर से आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल आरोपित की पहचान बिजनौर के नहटौर निवासी जीशान के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथी शाहनवाज के साथ मिलकर 28 जून को महिला की गला दबाकर हत्या की थी। घायल आरोपित को उपचार के लिए मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार शाहनवाज की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर आरोपितों तक पहुंच बनाई। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में एक आरोपित घायल अवस्था में गिरफ्तार हुआ है। उससे पूछताछ में हत्या की बात सामने आई है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी और महिला की पहचान के प्रयास लगातार जारी हैं। मुठभेड़ के बाद एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह व सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी समेत अन्य अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी से पूछताछ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!