हरिद्वार

“कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने सोनिका सिंह से की मुलाकात, शहर के विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव..

सड़क, ड्रेनेज, पेयजल, लाइटिंग और सौंदर्यीकरण समेत जनसुविधाओं को लेकर रखीं मांगें, मेलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का दिया आश्वासन..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार शहर के विकास और जनसुविधाओं को लेकर कांग्रेस पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने भी अपनी आवाज बुलंद की है। कांग्रेस के एक शिष्टमंडल ने बुधवार को कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह (आईएएस) से मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में मुलाकात कर शहर की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव पत्र सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने कुंभ मेला अधिकारी का स्वागत करते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से लंबित जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग उठाई। इस दौरान पूर्व में दिए गए प्रस्तावों पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी भी ली गई और लंबित कार्यों को जल्द शुरू कराने की मांग की गई। बैठक में प्रतिनिधियों ने शहर की आंतरिक सड़कों की मरम्मत और विभिन्न क्षेत्रों में ड्रेनेज एवं नाली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग रखी। इसके अलावा मुख्य चौराहों और प्रमुख मार्गों पर फैंसी पोल लाइट्स लगाने तथा धार्मिक स्थलों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग कराने का प्रस्ताव भी दिया गया।कांग्रेस पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में पर्याप्त वाटर पॉइंट्स स्थापित करने, बैठने के लिए बेंच लगाने, नए चौकों का निर्माण कराने और पार्कों के सौंदर्यीकरण की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कुंभ मेले के दौरान स्थानीय क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की आवश्यकता पर भी जोर दिया।कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह (आईएएस) ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे गए सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूर्व के लंबित मामलों सहित जनहित से जुड़े सभी व्यावहारिक कार्यों को कुंभ मेला 2027 की आगामी कार्ययोजना में प्राथमिकता के आधार पर शामिल करते हुए उन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रतिनिधिमंडल की ओर से महावीर वशिष्ठ, विवेक भूषण, इंजी. मयंक सिंह, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, अरशद ख्वाजा, सुनील सिंह, पुनीत कुमार, सुमित त्यागी, इदरीश मंसूरी, सनी, नौमान अंसारी, अकरम अंसारी और लाली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!