देहरादून

“स्वास्थ्य व्यवस्था पर फूटा सुराज सेवा दल का गुस्सा, मंत्री आवास घेरा..

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर पुलिस से तीखी नोकझोंक; एम्स से लेकर सरकारी अस्पतालों तक की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; प्रदेश की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ सुराज सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यमुना कॉलोनी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता यहां एकत्रित होकर स्वास्थ्य मंत्री के आवास की ओर कूच कर गए और आवास का घेराव करते हुए स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर भी चढ़ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार ने क्या नीति बनाई और उसका आम उत्तराखंडी को कितना लाभ मिला, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एम्स जैसे बड़े अस्पताल में उत्तराखंड के करीब 80 प्रतिशत मरीजों को बेड तक नहीं मिलते। मरीजों को ऑपरेशन और उपचार के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है।जोशी ने कहा कि दून अस्पताल, कोरोनेशन और सुशीला तिवारी अस्पताल भी अब रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े अस्पतालों में नेताओं और अधिकारियों की कथित पार्टनरशिप के कारण आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही। अस्पतालों की स्थिति ऐसी है कि वे आम मरीजों के लिए अस्पताल कम और फाइव स्टार होटल अधिक नजर आते हैं।उन्होंने आयुष्मान योजना और गोल्डन कार्ड पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मरीजों के टेस्ट निजी सेंटरों में पैसे देकर कराने पड़ते हैं और दवाइयां भी बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। ऐसे में आयुष्मान योजना का औचित्य क्या रह जाता है। उन्होंने पहाड़ों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और गर्भवती महिलाओं को उपचार नहीं मिलने का भी आरोप लगाया।प्रदर्शन में महामंत्री देवेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष अजय मौर्या, संगठन मंत्री अतिश मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपिन पपोला, हिमांशु धामी, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र, अमित अग्रवाल, कमल धामी, इंतजार, आलम, नौशाद, अजय, सुंदर, विनोद राणा, दिव्यांश, सूचित अग्रवाल, नितिन कटारिया, जावेद, राहुल, शहजाद, कुणाल, शिवम, हाकम, उस्मान, इरफान, विजेंद्र राघव, औरंगजेब, इरशाद, आदिल, कावेरी जोशी, पूजा बिष्ट, पूजा नेगी, संगीता, गीता तोमर, भूमिका, नसरीन, सुमन, सोनम, नेहा और वसीला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!