हरिद्वार

“कुंभ ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को बताया सेवा और विनम्रता का महत्व..

प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आदेश त्यागी ने जवानों को हरिद्वार के पौराणिक महत्व और मेले की व्यवस्थाओं से कराया परिचित..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत ड्यूटी के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे पुलिसकर्मियों को शनिवार को मेले की धार्मिक, ऐतिहासिक और सामाजिक महत्ता की जानकारी दी गई। 40वीं वाहिनी पीएसी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष आदेश त्यागी ने 200 प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को संबोधित किया। इसके बाद सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में वर्ष 2021 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए विभिन्न जनपदों के जवानों को भी उन्होंने प्रशिक्षण दिया।अपने संबोधन में आदेश त्यागी ने कहा कि कुंभ केवल दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि हरिद्वार की आस्था, परंपरा और सनातन संस्कृति का जीवंत स्वरूप है। कुंभ और अर्धकुंभ के इतिहास से लेकर हरिद्वार के पौराणिक महत्व तक उन्होंने जवानों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अखाड़ों, संत-महात्माओं और आश्रमों की मेले में भूमिका से भी पुलिसकर्मियों को अवगत कराया।उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु हरिद्वार की व्यवस्थाओं के साथ-साथ पुलिस के व्यवहार को भी याद रखते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों को ‘मित्रता, सेवा और सुरक्षा’ के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और शालीन व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, होटल संचालकों, धर्मशाला प्रबंधकों और अन्य लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने की आवश्यकता बताई।त्यागी ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं को सही मार्गदर्शन और आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय जैसे विषयों पर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ की सफलता केवल पुलिस की सख्ती से नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, समन्वय और सेवा भावना से सुनिश्चित होगी।इस दौरान मेला आइजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में कुंभ मेले की तैयारियों एवं पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी जवान मौजूद रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!