अपराधहरिद्वार

“बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने स्पा सेंटर में घुसकर मचाई गुंडागर्दी, महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटा, बरसाए लात-घूंसे..

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई शर्मनाक घटना, किसने दिया महिलाओं को पीटने का अधिकार, उठे सवाल तो पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सिडकुल के पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का आरोप लगाकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हंगामे की पूरी हकीकत अब खुलकर सामने आई है। कार्यकर्ताओं ने स्पा सेंटर में घुसकर महिलाओं के साथ जमकर ज्यादती की। महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटते हुए लात और घूंसों से जमकर पीटा गया।

यह पूरी शर्मनाक घटना स्पा सेंटर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सवाल यह है कि महिलाओं को पीटने का अधिकार कार्यकर्ताओं को किसने दिया। फिलहाल पुलिस ने बजरंग दल के नौ कार्यकर्ताओं को नामजद किया है जबकि 20 से 30 अज्ञात शामिल है। वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान करते हुए डर पकड़ की तैयारी भी कर ली गई है।तीन दिन पहले पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं की भीड़ अचानक पहुंच गई थी। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी कराई जा रही है। उस दौरान लगभग 50 से ज्यादा कार्यकर्ता अपने हाथों में मोबाइल कैमरे ऑन कर पूरे स्पा सेंटर की तलाशी लेते रहे। स्पा सेंटर की महिला कर्मचारी वीडियो न बनाने की गुहार लगाते हुए अपने चेहरे छुपाने का प्रयास करती रही, लेकिन कार्यकर्ता उनके चेहरे खोलने का प्रयास करते रहे। विरोध करने पर रिसेप्शनिस्ट सहित कई महिलाओं के बाल पड़कर घसीटते हुए उनके साथ जमकर मारपीट की गई। इस मामले में अभी तक बजरंग दल कार्यकर्ता केवल खुद की बनाई गई वीडियो के आधार पर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहे थे लेकिन स्पा सेंटर की सीसीटीवी फुटेज ने कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी की पोल खोल दी।मुकदमे में नौ कार्यकर्ता नामजद…
सपा केंद्र संचालिका की ओर से दर्ज कराये गए मुकदमे में दीपक तालियान, भूपेन्द्र सैनी, कुलदीप विश्नोई, संजय, प्रिंस, शिवम, करन, नवीन, अनूप पाल को नामजद किया गया है। जबकि 25-30 अज्ञात पर भी मुकदमा हुआ है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!