अपराधहरिद्वार

“नशे के धंधे पर दून पुलिस का शिकंजा, पटेल नगर में 4.50 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार..

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में मिली सफलता, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; जल्दी पैसा कमाने के लालच में नशे के धंधे में उतरे एक युवक को पटेल नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15.97 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी स्मैक को छोटी-छोटी पुड़ियाओं में नशे के आदी स्थानीय लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर देहरादून पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के नेतृत्व में कोतवाली पटेल नगर पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15.97 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान नाजिम पुत्र सलीम, निवासी सुल्तान चौक ब्रह्मपुरी, थाना पटेल नगर, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया था। वह बरामद स्मैक को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय लोगों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था, ताकि उससे मोटा मुनाफा कमाया जा सके।पुलिस के मुताबिक नशे के अवैध धंधे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस अब आरोपी के नशा तस्करी से जुड़े संपर्कों और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार, कांस्टेबल विक्रांत और कांस्टेबल राजदीप मलिक शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!