अपराधहरिद्वार

“तीन चेन स्नेचिंग के बाद मुठभेड़ में दिल्ली का चेन स्नेचर गिरफ्तार, फरार साथी की जिले भर में तलाश..

पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, खड़खड़ी और कनखल की वारदातें कबूलीं..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में लगातार चेन स्नेचिंग की तीन वारदातों के बाद पुलिस कप्तान नवनीत सिंह की नाराजगी के बाद शहर कोतवाली की पुलिस टीम ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। हिल बाईपास मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। घेराबंदी होते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया।पकड़े गए बदमाश की पहचान नरेश निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में नरेश ने चेन स्नेचिंग की तीन वारदातों को कबूल किया है। दोनों बदमाश शहर में घूम-घूमकर महिलाओं को निशाना बना रहे थे।मंगलवार सुबह ही खड़खड़ी क्षेत्र में एक महिला से चेन लूटकर दो बदमाश फरार हुए थे। इससे दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में महिला से चेन छीनने की वारदात हुई थी। इसके अलावा कनखल क्षेत्र में भी हाल ही में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई थी। लगातार घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने नाराजगी जताई थी और बदमाशों की धरपकड़ के लिए सख्त निर्देश दिए थे।शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिल बाईपास पर घेराबंदी कर बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोचा। पैर में गोली लगने से घायल नरेश को जिला अस्पताल ले जाया गया। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है। मौके पर सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी भी मौजूद रहे। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!