अपराधहरिद्वार

“11 महीने की मासूम से दरिंदगी, पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप; गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर..

खाना बनाने में व्यस्त थी मां, बच्ची के रोने पर चुप कराने के बहाने कमरे में ले गया आरोपी; चीख सुनकर पहुंची मां तो फरार हो गया युवक, मुकदमा दर्ज..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; औद्योगिक क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां महज 11 महीने की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। बच्ची की चीख सुनकर जब मां मौके पर पहुंची तो उसकी हालत देखकर घबरा गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला है। बच्ची के पिता हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। इसी फैक्ट्री में कुछ दिन पहले बिहार के भागलपुर निवासी सौरभ भी काम करने आया था। उसने परिवार के आसपास ही किराये पर कमरा लिया हुआ था।बताया गया कि रविवार देर रात बच्ची रो रही थी और उसकी मां घर में खाना बनाने में व्यस्त थी। इसी दौरान सौरभ बच्ची को चुप कराने के बहाने अपने कमरे में ले गया। कुछ देर बाद कमरे से बच्ची की चीख सुनाई दी। आवाज सुनकर मां आनन-फानन में वहां पहुंची तो मासूम की हालत देखकर उसके होश उड़ गए। मां को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मासूम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में आरोपी सौरभ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश की जा रही है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!