हरिद्वार

“अंकिता की निजी चैट सार्वजनिक करने पर भड़की कांग्रेस, विनोद आर्य के घर कूच करने निकलीं महिला कार्यकर्ता; पुलिस से तीखी झड़प..

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पुलिस ने लिया हिरासत में, आधे घंटे तक चला हंगामा; विनोद आर्य की गिरफ्तारी की उठाई मांग..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सियासी संग्राम का केंद्र बन गया है। अंकिता और उसके दोस्त के बीच हुई निजी बातचीत (चैट) सार्वजनिक किए जाने को लेकर विवाद अब सड़कों पर उतर आया है। भाजपा सरकार में राज्य मंत्री रहे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता डा. विनोद आर्य के इस कदम के विरोध में मंगलवार को प्रदेश महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में दर्जनों महिला कार्यकर्ता विनोद आर्य के घर का घेराव करने पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की देखने को मिली।करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को हिरासत में ले लिया। महिला कांग्रेस ने निजी चैट सार्वजनिक किए जाने को गंभीर और दंडनीय अपराध बताते हुए विनोद आर्य की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता की निजी चैट को सार्वजनिक करना बेहद निंदनीय है। किसी महिला की निजता का इस तरह से उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और डा. विनोद आर्य को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।वहीं, कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा ने भाजपा पर मामले की दिशा बदलने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे प्रकरण में भाजपा केस को दूसरी दिशा में ले जाना चाहती है, वह बेहद निंदनीय है। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विनोद आर्य के घर का घेराव करने का निर्णय लिया। अंकिता भंडारी प्रकरण में निजी चैट सार्वजनिक किए जाने का मुद्दा अब राजनीतिक टकराव का नया कारण बन गया है। कांग्रेस ने इस मामले में सड़क से सदन तक आवाज उठाने के संकेत दिए हैं।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!