हरिद्वार

“कुमाऊं के बाद अब गढ़वाल के जिलों में भी इंस्पेक्टर की तबादला सूची जारी..

कई इंस्पेक्टर सालों बाद पहाड़ से नीचे उतरे, हरिद्वार में कई कोतवालियां होंगी खाली..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कुमाऊं मंडल के बाद अब गढ़वाल परिक्षेत्र के जिलों में भी निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) की तबादला सूची जारी हो गई है। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र की ओर से जारी आदेश में 39 निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 11 निरीक्षक हरिद्वार जनपद में तैनात थे, जिन्हें पहाड़ी जिलों में भेजा गया है। वहीं देहरादून में तैनात निरीक्षकों को भी अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।हरिद्वार से लंबे समय से मैदानी जनपद में तैनात रहे कई निरीक्षकों को पहाड़ भेजे जाने से जिले के कई थाने और कोतवालियों में बदलाव होना तय है। वहीं पहाड़ी जिलों से भी कुछ निरीक्षकों को हरिद्वार और देहरादून में तैनाती दी गई है। स्थानांतरण आदेश में सभी संबंधित निरीक्षकों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।इन निरीक्षकों को हरिद्वार से भेजा गया दूसरे जिलों में…..
1:- राम किशोर सकलानी – हरिद्वार से रुद्रप्रयाग
2:- नरेंद्र सिंह बिष्ट – हरिद्वार से चमोली
3:- गनीष उपाध्याय – हरिद्वार से टिहरी
4:- मनोहर सिंह – हरिद्वार से देहरादून
5:- दिगपाल कोहली – हरिद्वार से उत्तरकाशी
6:- शान्ति कुमार – हरिद्वार से देहरादून
7:- कमल मोहन सिंह – हरिद्वार से देहरादून
8:- गोविंद कुमार – हरिद्वार से रुद्रप्रयाग
9:- देवेंद्र सिंह रावत – हरिद्वार से उत्तरकाशी
10:- वीरेंद्र चंद्र रमौला – हरिद्वार से देहरादून
11:- प्रदीप बिष्ट – हरिद्वार से टिहरीदेहरादून से इन निरीक्षकों के हुए तबादले…
12:- सम्पूर्णानंद गैरोला – देहरादून से पौड़ी
13:- वीरेंद्र सिंह नेगी – देहरादून से उत्तरकाशी
14:- गिरीश चंद्र शर्मा – देहरादून से रुद्रप्रयाग
15:- खुशीराम पांडे – देहरादून से उत्तरकाशी
16:- अरविंद कुमार – देहरादून से पौड़ी
17:- देवेंद्र सिंह चौहान – देहरादून से टिहरी
18:- गजेंद्र बहुगुणा – देहरादून से पौड़ी
19:- कैलाश चंद्र भट्ट – देहरादून से हरिद्वार
20:- हरिओम राज चौहान – देहरादून से चमोली
21:- पंकज देवरानी – देहरादून से हरिद्वार
22:- कुलदीप रावत – देहरादून से चमोली
23:- राजेंद्र सिंह खोलिया – देहरादून से हरिद्वार
24:- प्रदीप कुमार राणा – देहरादून से टिहरी
25:- प्रदीप सिंह रावत – देहरादून से हरिद्वारअन्य जिलों से हुए स्थानांतरण…..
26:- बसंत पांडेय – उत्तरकाशी से टिहरी
27:- मनोज असवाल – उत्तरकाशी से हरिद्वार
28:- राकेश चंद्र भट्ट – चमोली से हरिद्वार
29:- नरेंद्र सिंह – चमोली से टिहरी
30:- संजय मिश्रा – टिहरी से हरिद्वार
31:- देवराज शर्मा – टिहरी से चमोली
32:- प्रवींद्र सिंह रावत – टिहरी से रुद्रप्रयाग
33:- अजय कुमार जाटव – टिहरी से हरिद्वार
34:- प्रताप सिंह – टिहरी से रुद्रप्रयाग
35:- सुरेश चंद्र बलूनी – रुद्रप्रयाग से देहरादून
36:- मनोज कुमार नेगी – रुद्रप्रयाग से उत्तरकाशी
37:- सुधीर कुमार – पौड़ी से चमोली
38:- मोहम्मद अकरम अंसारी – पौड़ी से उत्तरकाशी
39:- नंद किशोर भट्ट – पौड़ी से हरिद्वारइस तबादला सूची के बाद गढ़वाल परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों में निरीक्षकों की तैनाती का समीकरण बदल जाएगा। खासतौर पर हरिद्वार में लंबे समय से तैनात निरीक्षकों के पहाड़ जाने से थाने और कोतवालियों में नई तैनाती को लेकर भी हलचल तेज होने की संभावना है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!