हरिद्वार

“पूरे नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध, उपविधि प्रकाशन को भेजी..

ज्वालापुर के छूटे इलाके भी आएंगे दायरे में, नियम तोड़ने पर एक लाख रुपये तक जुर्माना; सराय में मीट कारोबारियों के लिए दुकानें तैयार, नीलामी शुरू..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
हरिद्वार; धर्मनगरी में मांस बिक्री पर प्रतिबंध का दायरा अब पूरे नगर निगम क्षेत्र में बढ़ने जा रहा है। ज्वालापुर के वे इलाके भी प्रतिबंध के दायरे में आएंगे, जो अब तक इससे बाहर थे। नगर निगम ने इसके लिए ‘मांस विक्रय प्रतिबंध उपविधि-2026’ तैयार कर प्रकाशन के लिए भेज दी है। इसके प्रकाशित होते ही पूरे नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री, भंडारण और ऑनलाइन डिलीवरी पर रोक लागू हो जाएगी।नगर निगम बोर्ड की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया था। नई उपविधि के तहत सभी प्रकार के कच्चे मांस की दुकानों पर प्रतिबंध रहेगा। दुकानों में मांस का भंडारण कर बिक्री के लिए प्रदर्शित करना भी प्रतिबंधित होगा। इसके अलावा मोबाइल एप और अन्य डिजिटल माध्यमों से मांस की डिलीवरी भी नहीं की जा सकेगी।नियमों का उल्लंघन करने पर पहली बार संबंधित दुकानदार पर 50 हजार रुपये और दूसरी बार एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनियों के लिए पहली बार एक लाख और दूसरी बार तीन लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। जरूरत पड़ने पर संबंधित प्रतिष्ठान सील भी किया जा सकेगा।सराय में तैयार की दुकानें…….
मीट कारोबारियों को दूसरी जगह कारोबार करने के लिए नगर निगम ने सराय में दुकानें बनवा दी हैं। इनके आवंटन के लिए नीलामी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कारोबारियों को निर्धारित स्थान पर दुकानें आवंटित की जाएंगी। उपविधि के प्रकाशन के बाद पूरे नगर निगम क्षेत्र में प्रतिबंध प्रभावी हो जाएगा।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button