
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बहादराबाद पुलिस का एक साथ दोहरा वार देखने को मिला, जहां एक ओर 5000 रुपये के ईनामी और वांछित गौमांस तस्कर को दबोचा गया, वहीं दूसरी ओर अवैध शराब के कारोबार और जुए के अड्डों पर भी करारा शिकंजा कसते हुए तीन आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
एसएसपी के निर्देश पर सख्त अभियान…..
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देशों पर जनपद में “ऑपरेशन प्रहार 2026” के तहत मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और गौमांस तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। पुलिस मुख्यालय के आदेशों के अनुपालन में बहादराबाद क्षेत्र में लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई…..
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 5000 रुपये के ईनामी वांछित आरोपी मुस्तकीम पुत्र यामीन (उम्र 35 वर्ष, निवासी मरगूबपुर) को शांतारशाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी था।
इसी क्रम में गस्त और चेकिंग के दौरान बढेड़ी शांतारशाह, सहदेवपुर रोड और हलवाहेड़ी तिराहा से तीन अन्य आरोपियों को अवैध शराब और जुआ सामग्री के साथ दबोचा गया। जिनमें अरूण पुत्र कुंवरपाल को 44 ट्रैटा पैक देशी मशालेदार शराब के साथ दबोचा तो वही ललित पुत्र गुलदास को 10 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया
इसके साथ ही गुलशेर पुत्र तालिब को जुआ सट्टा सामग्री के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार अभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में शामिल….
उपनिरीक्षक उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल मुकेश नेगी, कांस्टेबल चन्दन सिंह व होमगार्ड अभिषेक कुमार।


