अपराधहरिद्वार

“एक्शन में हरिद्वार पुलिस: ‘ऑपरेशन प्रहार’ में एक महीने का बड़ा रिकॉर्ड, 771 गिरफ्तार, चारों तरफ पुलिस का सख्त शिकंजा..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोले आंकड़े, अभियान से अपराधियों में खौफ, आमजन में बढ़ा भरोसा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का एक्शन इन दिनों अपराधियों पर कहर बनकर टूट रहा है। कप्तान की अगुवाई में चल रही इस मुहिम ने जनपद में आपराधिक तत्वों के बीच ऐसा खौफ पैदा कर दिया है कि अपराध करने से पहले ही बदमाश सौ बार सोचने को मजबूर हैं। गिरफ्तारी से लेकर सत्यापन और चालानी कार्रवाई तक पुलिस हर मोर्चे पर आक्रामक नजर आ रही है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कांफ्रेंस कर खोले आंकड़े….
प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने 03 अप्रैल से 03 मई तक की एक महीने की कार्रवाई का ब्यौरा साझा किया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में पुलिस ने 96 वांछित, 26 इनामी और 431 वारंटियों समेत कुल 771 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 101 गुंडा तत्वों, 24 हिस्ट्रीशीटर्स, शांति भंग करने वाले 843 और 280 अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।सत्यापन अभियान में भी सख्ती—हजारों की जांच, सैकड़ों पर कार्रवाई…..
पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को भी पूरी गंभीरता से चलाया। इस दौरान 15,666 लोगों का सत्यापन किया गया। कार्रवाई के तहत BNS में 03, पुलिस एक्ट में 4006, BNSS में 394, अन्य धाराओं में 49 मामलों में कार्रवाई की गई, वहीं एक अवैध विदेशी नागरिक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा। सत्यापन न कराने पर मकान मालिक और किरायेदार दोनों पर शिकंजा कसा गया और चालान काटे गए।रात की चेकिंग में बार-पब से लेकर होटलों तक कड़ी निगरानी…..
देर रात होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बार, पब, क्लब, होटल और ढाबों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। कुल 3543 इकाइयों की जांच की गई, जिसमें 96 को नियमों की अनदेखी पर पूरी तरह बंद कराया गया। साथ ही 84 मालिकों और 216 अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।ट्रैफिक और अवैध गतिविधियों पर भी सख्त प्रहार…..
यातायात नियमों का उल्लंघन और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। कुल 2543 चालान काटे गए, 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 452 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा 25 अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए, जो पुलिस की सतर्कता का बड़ा उदाहरण है।अभियान जारी, अपराधियों में दहशत कायम….
हरिद्वार पुलिस का यह अभियान अभी भी लगातार जारी है। ऑपरेशन प्रहार के इस सख्त रुख ने साफ कर दिया है कि जनपद में अपराध और लापरवाही अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!